Category Archives:  LifeStyle

जिन पुरुषो में होती है ये आदते उन्हें कभी एक औरत सच्चे दिल से नहीं करती प्यार, जिंदगीभर नहीं मिलता सच्चा प्यार, जानिए

Sep 19 2019

Posted By:  Sunny

हर लड़के की या पुरुष की चाह होती है कोई लड़की उसे सच्चे दिल से प्यार करे, उसके लिए सबकुछ लुटाने को तैयार हो  लेकिन आजकल ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है, सच्चे प्यार को पाने के लिए अक्सर जब कोई लड़का किसी लड़की को पसंद करने लगता है तो वो हर समय उसे प्रभावित करने के बारे में सोचने लगता है और अपने किसी ना किसी काम से लड़की को प्रभावित करने का प्रयत्न करता है | कई बार किस्मत अच्छी होने पर लड़की लड़के से प्रभावित भी हो जाती है और उनके बीच एक नए रिश्ते का भी जन्म होता है | लेकिन कई बार ऐसा नहीं भी होता है, कुछ लड़के या पुरुष ऐसे होते है जिन्हे जीवनभर कभी भी कोई लड़की दिल से प्यार नहीं करती है और इसके पीछे की वजह वह खुद होते है | आज हम आपको पुरुषो की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे जो अगर किसी पुरुष में होती है तो कोई भी महिला उन्हें दिल से प्यार नहीं कर पाती है |




कई पुरुषो की रूढ़िवादी सोच होती है जिसके चलते वो औरतो को पैर की जूती समझते है, उनका सम्मान नहीं करते है, ऐसे कई पुरुष होते है जो खुद को औरतो से बेहतर समझते है और हमेशा उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश करते है, ऐसे पुरुषो को कभी औरत दिल से प्यार नहीं करती है |

कई पुरुषो की महिलाओ पर हाथ उठाने की आदत होती है, ऐसा करना शास्त्रों में भी बिलकुल गलत माना गया है, अक्सर सुनने में आता है जिसमे पुरुष महिला पर हाथ उठाता है, ऐसा करने से पुरुष औरत की नज़रो में गिरने लगता है, ऐसा करने वाले पुरुष की महिला कभी इज़्ज़त नहीं करती है |


औरतो को गलत नज़र से देखने वाले पुरुष महिलाओ को कभी पसंद नहीं आते है, वैसे भी परायी स्त्री पर गलत नज़र डालना पाप माना गया है, ऐसा करने वाले पुरुष कभी महिला के दिल में जगह नहीं बना पाते है |

धोखा देने वाले पुरुष महिलाओ को कभी पसंद नहीं आते है, यहाँ धोखा देने से हमारा मतलब सिर्फ प्यार में धोखा देने से नहीं है बल्कि महिला को किसी भी प्रकार का धोखा देने से है | अगर आप किसी महिला को धोखा देते है तो आप उसके दिल में फिर कभी वो जगह नहीं बना सकते जो पहले थी |


झूठ बोलने वाले मर्द औरतो को कतई पसंद नहीं आते है, झूठ से कई महिलाओ को नफरत होती है ऐसे में अगर आप एक बार झूठ बोलते है तो आप पर उनका जो विश्वास था आप उसे तोड़ते है | इसके बाद औरत आपके सच पर भी कभी विश्वास नहीं करती है |



जो व्यक्ति हमेशा नशे में रहता है, गुटखा, बीड़ी और शराब जैसे नशे करता है वो महिलाओ को कभी पसंद नहीं आता है, क्योंकि ऐसा व्यक्ति कभी अपने परिवार का सही ख्याल नहीं रख पाता है |


औरतो को हमेशा केयर करने वाले पुरुष ही पसंद आते है, इसीलिए महिलाओ को सिर्फ ऐसे मर्द की तलाश होती है जो उनका ध्यान रखे, उनकी केयर करे |

जो पुरुष महिलाओ पर बात बात पर शक करते है, महिलाओ को उनसे सख्त नफरत होती है |

महिलाओ को ऐसे पुरुष बिलकुल पसंद नहीं आते है जो उन्हें बंदिश में रखते है, क्योंकि महिलाओ को आजाद रहना पसंद होता है | |

  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर